यू जी सी नेट परीक्षा दिसम्बर 2004 राजनीति विज्ञान :द्वितीय प्रश्न पत्र

 यू जी सी नेट परीक्षा दिसम्बर 2004 राजनीति विज्ञान :द्वितीय प्रश्न पत्र


नोट: इस प्रश्न-पत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

1. अरस्तू के अनुसार, सर्वश्रेष्ठ संविधान के सिद्धान्त को स्वीकार करना चाहिए :

(A) स्थिरता का

(B) मध्यवर्ती का

(C) अतिवादी का

(D) परिपूर्णता का


2. जॉन लॉक के अनुसार, निम्न में से एक प्राकृतिक अधिकार नहीं है:

(A) सम्पत्ति

(B) जीवन

(C) स्वतन्त्रता

(D) श्रम


3. यह किसने लिखा था कि राज्य एक 'पूर्णतया तर्कशक्ति' है :

(A) टी. एच. ग्रीन

(B) जे. जे. रूसो

(C) हीगल

(D) कार्ल मार्क्स


4. गांधीजी की सत्याग्रह की अवधारणा एक :

(A) राजनीतिक औजार है।

(B) सामाजिक औजार है।

(C) वैधिक औजार है।

(D) नैतिक औजार है।


5. बी. आर. अम्बेडकर को सांत्वना किसके अवबोधन से उपलब्ध हुई थी ?

(A) मनु से

(B) वेदों से

(C) बुद्ध से

(D) उपनिषद् से


6. निम्न में से आधुनिक राज्य में एक प्रकार की स्वतन्त्रता स्वीकार्य नहीं है:

(A) प्राकृतिक स्वतन्त्रता

(B) नागरिक स्वतन्त्रता

(C) राजनीतिक स्वतन्त्रता

(D) आर्थिक स्वतन्त्रता


7. सूची-1 व सूची-II को सुमेलित कीजिए एवं निम्न में से सही उत्तर दीजिए :

सूची-1।                                        सूची-II

(a) जे. एस. मिल.          1. दि सोसियल कॉनट्रेक्ट

(b) जैरीमीबेन्थम.          2. टू ट्रिटाइजेज आन सिविल

                                   गवर्नमेण्ट

(C) जॉन लॉक.             3. एन इण्ट्रोडक्शन टू दी 

                         प्रिन्सिपल्स ऑफ मोरल्स एण्ड लेजिस्लेशन

(d) जे. जे. रूसो.           4. रिप्रजेन्टेटिव गवर्नमेण्ट


       a     b    c    d

(A)  2     4     1    3


(B)  4    2      1    3


(C) 4    3.      2.    1


(D) 3.  4.       2.     1

और नया पुराने