यू जी सी नेट परीक्षा दिसम्बर 2010 समाजशास्त्र: द्वितीय प्रश्न पत्र


 यू जी सी नेट परीक्षा दिसम्बर 2010
समाजशास्त्र:  द्वितीय प्रश्न पत्र

नोट: इस प्रश्नपत्र में पचास (50) बहु-विकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर दें।

1. "हम संस्थाओं से नहीं अपितु (परन्तु) एसोसिएशन (समितियों) से सम्बन्धित होते हैं", यह किसने कहा है?

(A) ऑगबर्न
(C) गिडेन्स
(B) सदरलैण्ड
(D) मैकाइवर

2. निम्नलिखित कथनों में से कौन से सही हैं? नीचे दिए गए कूटों की सहायता से उत्तर दें:

(a) सामाजिक स्तरीकरण की वर्ग व्यवस्था को 'बन्द' व्यवस्था समझा जा सकता है
(b) इसे 'खुली' व्यवस्था समझा जा सकता है
(c) वर्ग व्यवस्था में, व्यक्ति सामाजिक सोपान तन्त्र में ऊपर या नीचे नहीं जा सकता है
(d) वर्ग व्यवस्था को सामान्यतः सामाजिक गतिशीलता द्वारा पृथक किया जाता है

कूट :

(A) (b) और (c)
(B) (b) और (d)
(C) (a) और (d)
(D) (a) और (c)

3. किसी पूर्व-अपराधी द्वारा सामाजिक मानकों का अनुपालन किसका उदाहरण कहा जा सकता है?

(A) समाजीकरण
(C) वि-समाजीकरण
(B) पुनः समाजीकरण
(D) अ-समाजीकरण

4. सूची-1 (सामाजिक परिदृश्य के जांच पड़ताल की पद्धतियां) को सूची-II (लेखकों के नाम) के साथ सुमेलित करें:

सूची-1.                          सूची-II

(a) तर्क प्रयोगात्मक.     1. दुर्खीम

(b) द्वन्द्वात्मक.            2. परेटो

(c) आदर्श प्ररूपिक.     3. मार्क्स

(d) प्रकार्यात्मक.           4. वेबर

कूट:

     (a)  (b)  (c)  (d)

(A)  3।  2।  1।    4
(B)  2।  3।  4।    1
(C)  4।  3।   2।    1
(D)  1।   3।  4।   2

और नया पुराने