यू पी पी सी एस [सामान्य अध्ययन] UPPCS [ GENERAL STUDIES PAPER [।]

    

यू पी पी सी एस  सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्न पत्र (नवीन संशोधित पाठ्यक्रम ) प्रथम प्रश्न-पत्र

                                                                अवधि दो घंटे

                                                                   200 अंक


राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएँ

भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन

भारत एवं विश्व का भूगोल भारत एवं विश्व का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल

भारतीय राजनीति एवं शासन संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायत राज, लोकनीति, आधिकारिक मुद्दे (राइट्स

इश्यूज) आदि आर्थिक एवं सामाजिक विकास सतत् विकास, गरीबी, अन्तर्विष्ट जनसांख्यिकीय, सामाजिक क्षेत्र के इनिशियेटिव आदि

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी संबंधी सामान्य विषय, जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन इस विषय में विषय विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं है

सामान्य विज्ञान


राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ :राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय महत्त्व की समसामयिक घटनाओं पर अभ्यर्थियों को जानकारी रखनी होगी।

भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन: इतिहास के अन्तर्गत भारतीय इतिहास के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर विशेष ध्यान देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर अभ्यर्थियों से स्वतंत्रता आन्दोलन की प्रकृति तथा विशेषता राष्ट्रवाद का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बारे में सामान्य जानकारी अपेक्षित है।

भारत एवं विश्व का भूगोल भारत एवं विश्व का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल :भारत एवं विश्व का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल विश्व भूगोल में विषय की केवल सामान्य जानकारी की परख होगी। भारत के भूगोल के अन्तर्गत देश के भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल से संबंधित प्रश्न होंगे।

भारतीय राजनीति एवं शासन- संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायत राज, लोकनीति, आधिकारिक प्रकरण आदि :भारतीय राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति के अन्तर्गत देश के पंचायती राज तथा सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक प्रणाली के ज्ञान तथा भारत की आर्थिक नीति के व्यापक लक्षणों एवं भारतीय संस्कृति की जानकारी पर प्रश्न होंगे।


आर्थिक एवं सामाजिक विकास सतत् विकास, गरीबी, अन्तर्विष्ट जनसांख्यिकीय, सामाजिक क्षेत्र के इनिशियेटिव आदि : अभ्यर्थियों की जानकारी का परीक्षण जनसंख्या, पर्यावरण तथा नगरीकरण की समस्याओं तथा उनके संबंधों के परिप्रेक्ष्य में किया जायेगा।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी संबंधी सामान्य विषय जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन : इस विषय में विषय विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थियों से विषय की सामान्य जानकारी अपेक्षित है।

सामान्य विज्ञान : सामान्य विज्ञान के प्रश्न दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य परिबोध एवं जानकारी पर आधारित होंगे, जिसकी किसी भी सुक्षिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है, जिसने वैज्ञानिक विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया है।

नोट: अभ्यर्थियों से यह अपेक्षित होगा कि उत्तर प्रदेश के विशेष परिप्रेक्ष्य में उपर्युक्त विषयों का उन्हें सामान्य परिचय हो।

एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने